ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग से गंदी हरकत

लखनऊ  (मानवीय सोच)  आलमबाग मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में मंगलवार को नाबालिग छात्रा से एक अधेड़ ने छेड़खानी की। लिफ्ट खुलते ही छात्रा बाहर भागी और मामले की जानकारी बहन को दी। बहन ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। पीड़िता के पिता ने आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी हुसैनगंज इलाके में एक स्थित निजी स्कूल की छात्रा है। वह रोज मेट्रो ट्रेन से घर आती-जाती है। आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर बड़ी बहन जाकर ले आती है। मंगलवार को भी वह रोजाना की तरह मेट्रो स्टेशन से लौट रही थी। लिफ्ट में जाते ही एक 40 से 45 साल का व्यक्ति भी घुस गया।

लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही अधेड़ ने छ़ेड़खानी शुरू कर दी। बच्ची चिल्लाई, लेकिन कुछ नहीं कर पाई। लिफ्ट जैसे ही नीचे पहुंची तो दरवाजा खुला। वह उसको धक्का देकर बाहर भागी। वहां उसे लेने आई बहन को पूरी जानकारी दी। इस पर बहन ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया।

पीड़िता की बहन ने पिता के साथ जाकर पूरी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह निकल चुका था। पीड़िता के पिता के मुताबिक, वारदात के बाद से बच्ची स्कूल जाने से डर रही है

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रभारी के मुताबिक, आरोपी इलाके का नहीं है क्योंकि पूरे इलाके में उसकी फोटो दिखाकर तलाश की गई।

वहीं लखनऊ मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है ताकि मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जा सके। वहीं जानकारी मिली है कि मेट्रो स्टेशन पर लगी लिफ्ट के अंदर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला। लिफ्ट में कैमरा न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने छेड़खानी की थी।

Scroll to Top