ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोव‍िड-19 में इंड‍ियन इकोनॉमी को हुआ बड़ा नुकसान

(मानवीय सोच) कोव‍िड-19 महामारी ने आदमी की सेहत को ही नुकसान नहीं पहुंचाया बल्‍क‍ि इसने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को भी पीछे धकेल द‍िया है. जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट में बताया गया क‍ि कोविड-19  महामारी से हुए नुकसान से पूरी तरह उबरने में भारतीय अर्थव्यवस्था  को एक दशक से भी ज्‍यादा का समय लगेगा.

52 लाख करोड़ के प्रोडक्‍शन का नुकसान

आरबीआई (RBI) रिपोर्ट में अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है. इसमें अनुमान लगाया गया है कि महामारी के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को लगभग 52 लाख करोड़ रुपये के प्रोडक्‍शन का नुकसान हुआ है.

कोविड-19 की बार-बार वापसी से हुई परेशानी

रिजर्व बैंक की साल 2021-22 के लिए ‘मुद्रा एवं वित्त पर रिपोर्ट (RCF)’ के ‘महामारी के निशान’ स्‍टडी में यह अनुमान जताया गया है. इसके मुताबिक, कोविड-19 की बार-बार वापसी से पैदा हुई अव्यवस्था अर्थव्यवस्था के सुधार में आड़े आई. इससे जीडीपी (GDP) के तिमाही रुझान में भी उतार-चढ़ाव आए.

तीसरी लहर ने भी इकोनॉमी को प्रभाव‍ित क‍िया

रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 की पहली तिमाही में महामारी की पहली वेव के दौरान इकॉनमी गहरा संकुचन आया था. हालांकि उसके बाद अर्थव्यवस्था ने तेज गति पकड़ ली थी. लेकिन 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में आई महामारी की दूसरी लहर ने इस पर गहरा असर डाला. फिर जनवरी 2022 में आई तीसरी लहर ने भी इकोनॉमी को प्रभाव‍ित क‍िया.

कोविड से पहले वृद्धि दर 6.6 प्रत‍िशत थी

रिपोर्ट में कहा गया, ‘महामारी बहुत ही बड़ा मामला रहा.’ रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड से पहले के समय में वृद्धि दर 6.6 प्रत‍िशत (2012-13 से 2019-20 के लिए चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) के आसपास थी. मंदी के समय को छोड़ दें तो यह 7.1 फीसदी (2012-13 से 2016-17 में चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) रही है.

इसके मुताबिक, ‘2020-21 के लिए वास्तविक वृद्धि दर नकारात्मक 6.6 फीसदी, 2021-22 के लिए 8.9 फीसदी और 2022-23 के लिए 7.2 फीसदी की अनुमानित वृद्धि दर को देखते हुए अनुमान है कि भारत कोविड-19 से हुए नुकसान की भरपाई 2034-35 तक कर पाएगा.’ रिपोर्ट में बताया गया कि 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में उत्पादन को हुआ नुकसान क्रमश: 19.1 लाख करोड़ रुपये, 17.1 लाख करोड़ रुपये और 16.4 करोड़ रुपये रहा है.

Scroll to Top