ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर ED की बड़ी कार्रवाई

(मानवीय सोच) बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, जैकलीन फर्नांडिस पर प्रवर्तन निदेशालय  ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन फर्नांडिस की 7.27 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर  के खिलाफ जबरन वसूली मामले में जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, यह रकम ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को गिफ्ट की थी। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के पास इतनी रकम की एक FD है, जिसे ED ने जब्त कर लिया है।

बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस से ED की टीम तीन बार पूछताछ भी कर चुकी है। उनसे तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछताछ हुई है। उनके खिलाफ ED लुकआउट नोटिस भी जारी कर चुकी है। वहीं 5 दिसंबर 2021 को देश से बाहर जाने की कोशिश करते हुए, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि, उसने लोगों को 200 करोड़ रुपए का चूना लगाया और इसमें से कुछ पैसे उसने जैकलीन फर्नांडिस पर खर्च किए। सुकेश चंद्रशेखर अभी तिहाड़ जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर ने पूछताछ में जैकलीन फर्नांडिस समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए हैं।

सुकेश चंद्रशेखर ने ईडी से पूछताछ के दौरान दावा किया था कि, वह जैकलीन के साथ रिलेशन में रहा है। इसका अंदाजा जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर की तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। तस्वीरों में जैकलीन फर्नांडीस और चंद्रशेखर काफी करीब नजर आ रहे हैं। ED के अनुसार, यह तस्वीरें एक फाइव स्टार होटल की हैं। हालांकि, जैकलीन ने जांच एजेंसीज के सामने ऐसे किसी भी रिलेशन से इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि, एक्ट्रेस से सुकेश ने तिहाड़ जेल में रहने के दौरान कई बार फोन पर बात की है।

Scroll to Top