ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी द्वारा सम्मेलन में आज दिए गए अमूल्य मंत्रों से हम सबको मिली एक नई दिशा

(मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज भी शामिल हुए थे, ये सम्मेलन खत्म होने के बाद सीएम ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री के अमूल्य विचारों के लिए हृदय से अभिनंदन, नागरिक हितों के संदर्भ में कानून एवं राज्य शासन की भूमिका पर आपके सारगर्भित संबोधन ने नई दिशा प्रदान की।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- प्रधानमंत्री द्वारा सम्मेलन में आज दिये गये अमूल्य मंत्रों से हम सबको एक नई दिशा मिली है। हम अधिक शक्ति के साथ प्रदेश के नागरिकों की उन्नति और उनके हितों की रक्षा के ध्येय को प्राप्त कर सकेंगे। प्रधानमंत्री जी के अमूल्य विचारों के लिए हृदय से अभिनंदन!

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पीएम मोदी ने अदालतों में स्थानीय भाषाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही। नि:संदेह, इससे देश के आम नागरिक कोर्ट की कार्रवाई को समझ सकेंगे और उनका भारतीय न्याय प्रणाली में विश्वास और बढ़ेगा। हमारे प्रधानमंत्री ने आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश की न्याय व्यवस्था कैसी होनी चाहिये? इस विषय पर चिंतन और मंथन करने की बात कही। बदलते परिवेश और आने वाले समय को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है।

मोदी ने बदलते समय के साथ अप्रासंगिक हो चुके 1450 कानूनों को 2015 में खत्म करने का काम किया था, हमारे प्रधानमंत्री के लिए देश और नागरिकों की चिंता ही प्राथमिकता है। उन्होंने कानून का उपयोग संवेदनशीलता के साथ करने की सलाह दी।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, असम के सीएम हिमंत, अरुणाचलप्रदेश के सीएम पेमा खांडू, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने भी विज्ञान भवन में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में हिस्सा लिया

Scroll to Top