ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोबाइल इंटरनेट सर्विस बहाल, काली माता मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को अस्थायी रूप से बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। दक्षिणपंथी हिंदू समूह शिवसेना (बाल ठाकरे) और खालिस्तानी समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार सुबह मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। मोबाइल इंटरनेट सर्विस को शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रखा जाना था।

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने दो ग्रुपों में हुई झड़क के बाद शनिवार को पुलिस के तीन सीनियर अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया। जिन तीन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उसमें पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पटियाला रेंज, राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह (एसएसपी) पटियाला  और पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरपाल सिंह शामिल हैं।

इस मामले में शुक्रवार रात को शिवसेना (बाल ठाकरे) संगठन के नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार किया गया है। झड़क के कुछ घंटे के बाद शिवसेना ने सिंगला को पार्टी से भी निकाल दिया था। सीएम मान की एक हाई लेवल मीटिंग के बाद हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके भवरा से पटियाला के मौजूदा हालात पर करीबी नजर रखने और उन्हें लगातार अपडेट करने को कहा है।

गौरतलब है कि पटियाला में काली माता मंदिर के बाहर शुक्रवार को दो समूहों के बीच झड़प के दौरान एक-दूसरे पर पथराव किया गया और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी।

Scroll to Top