ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवराज के आदेश के बाद खरगोन की मंजूलता केवट को मिला नया आशियाना

खरगोन (मानवीय सोच)  दंगाइयों ने एक महिला का घर जला दिया था। आज प्रशासन की तरफ से महिला को नया घर दिया गया। महिला ने बाकायदा जश्न मनाते हुए गृहप्रवेश किया। गौरतलब है कि रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक दंगा भड़क उठा था। इस दौरान दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया था और कई लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

बनाया था घर
उपद्रवियों के हमले का शिकार मंजूलता केवट भी हुई थीं। उनके घर को आग लगा दी गई थी। मंजूलता ने बताया कि घर जल जाने के बाद मैंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में मैंने अपना दर्द बयां किया था। यह वीडियो वायरल हुआ था और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भी पहुंचा था। मंजूलता ने बताया कि आज उन्हें घर दिया गया है। गृह प्रवेश के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ इसमें शिफ्ट हो गईं।

दिया गया है वन बीएचके घर
इस मामले में खरगोन की चीफ म्यूनिसिपल अफसर प्रियंका पटेल ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पीड़ित को सहायता पहुंचाई गई है। इसके तहत मंजूलता केवट को अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप योजना के तहत घर मुहैया कराया गया है। प्रियंका पटेल ने कहाकि मंजूलता को एक वन बीएचके घर दिया गया है।

 

Scroll to Top