ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व विधायक के बैंक अकाउंट से ड्राइवर ने उड़ाए 30 लाख

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) वाराणसी से पूर्व बीजेपी  विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह  के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ड्राइवर ने पूर्व विधायक के सैलरीड अकाउंट से 30 लाख रुपये की खरीदारी की थी. पूर्व विधायक के ड्राइवर विवेक सिंह ने 2019 से 2021 के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू, फैशन और खाने के सामान की खरीदारी की थी.

पूर्व विधायक के अकाउंट से उड़ाए पैसे

बता दें कि सुरेंद्र नारायण सिंह 2017 से 2022 तक बीजेपी विधायक रहे. पूर्व विधायक ने अपने खाते से पैसे निकालने की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई थी.

साइबर क्राइम ब्रांच ने दर्ज की शिकायत

आईजी रेंज के सत्यनारायण ने बताया कि सुरेंद्र नारायण सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर वाराणसी रेंज की साइबर क्राइम ब्रांच ने विस्तृत जांच की और उसके परिणाम के आधार पर उनकेड्राइवर विवेक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी सूचना पर, साइबर क्राइम पुलिस ने दो स्मार्ट टीवी, डीजे के लिए बिजली के उपकरण, एम्पलीफायर, साउंड मिक्सिंग मशीन, स्टेबलाइजर्स, लाइट, लैपटॉप, कूलर, इन्वर्टर, बैटरी और आठ लाख रुपये से अधिक मूल्य के कई और सामान बरामद किए हैं.

परिवार के सदस्य जैसा था ड्राइवर

शुरूआती पूछताछ में विवेक ने खुलासा किया कि वो मिजार्पुर में चुनार थाने के चौकीदार के रूप में काम करता था और फरवरी 2018 में 9,000 रुपये महीने सैलरी पर विधायक के ड्राइवर के रूप में नौकरी करने लगा. विधायक के लिए काम करते हुए, विवेक उनके परिवार के सदस्य की तरह बन गया था. सिंह ने अपने उस बैंक अकाउंट की डिटेल्स दी, जिसमें उनकी सैलरी आती थी, साथ ही ड्राइवर को मोबाइल फोन भी दिया, जो एटीएम कार्ड से मोबाइल और दवाओं का भुगतान भी करता था.

ऑनलाइन शॉपिंग में उड़ाए 30 लाख

2019 में उसने अमेजॉन, फ्लिपकार्ड सहित ऑनलाइन मार्केटिंग ऐप डाउनलोड किए और उन ऐप्स के साथ एटीएम कार्ड को लिंक कर ऑनलाइन खरीदारी कर पैसा खर्च करना शुरू कर दिया. वो विधायक के मोबाइल फोन पर ओटीपी प्राप्त करने के बाद अपने निजी पते पर ऑनलाइन खरीदे गए सामानों की डिलीवरी प्राप्त करता था. 2021 तक उसने विधायक के बैंक खाते से करीब 30 लाख रुपये खर्च किए.

Scroll to Top