ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ललितपुर रेप केस पर योगी सरकार सख्त

लखनऊ (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर प्रकरण में सख्त रूख अपनाने हुए डीएम व एसपी को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। रेप के आरोपी थानाध्यक्ष समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एसओ को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पूरा थाना लाइन हाजिर कर दिया गया। डीजीपी मुकुल गोयल ने डीआईजी झांसी को पूरी घटना का पर्दाफाश होने तक जिले में कैम्प करने का निर्देश दिया है।

महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस

महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की  नीति के तहत सरकार ने महिला के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फिर दोहराया है कि महिलाओं और बेटियों को  शिकायतों के लेकर जिला या राज्य मुख्यालय स्तर पर चक्कर न काटना पड़े। गांव, ब्लॉक और तहसील स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। महिला बीट पुलिस अधिकारी उनकी समस्‍याओं का निवारण करें।

छह से शुरू होगा मिशन शक्त‍ि का चौथा चरण

महिला सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण की शुरुआत छह मई से होने जा रही है। महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज राय ने बताया कि इस बार भी प्रदेश के अलग-अलग विभाग मिशन शक्ति के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। महिला कल्‍याण विभाग की ओर से अभियान के तहत महिलाओं और बच्‍चों के प्रति हिंसा से जुड़े विभिन्‍न कानूनों व प्रावधानों के बारे में लोगों जागरूक करने का कार्य सभी जिलों में किया जाएगा। इसमें महिलाओं और बच्‍चों के साथ होने वाले उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशे में मारपीट, तस्करी, बाल विवाह, भेदभाव व बालश्रम समेत अन्य शोषण के विरूद्ध विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

Scroll to Top