ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ISRO बना रहा है शुक्र ग्रह का 2024 प्लान

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) चंद्र और मंगल अभियान के बाद अब भारत अमेरिका और अन्य देशों के साथ वीनस (शुक्र) की यात्रा में भी भाग लेने जा  रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वीनस के वायुमंडल के बारे में जानकारी जुटाना है। शुक्र ग्रह सल्फ्यूरिक एसिड के बादलों से ढका है और इसका वायुमंडल बेहद जहरीला और कोरोसिव है।

ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि इस अभियान पर कई वर्षों से काम चल रहा है लेकिन स्पेस एजेंसी अब अपना ऑर्बिटर वीनस पर भेजने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार है, पूरा प्लान तैयार है, लागत का अनुमान लगा लिया गया है, सारा काम पूरा हो चुका है। बहुत ही कम समय में भारत मिशन वीनस के लिए तैयार होगा।

ISRO दिसंबर 2024 में ऑर्बिटल मैनोवर्स को लॉन्च करने की योजना बना रहा है जब पृथ्वी और वीनस एक सीध में आ जाएंगे। अगर इस समय लॉन्चिंग होगी तो कम से कम प्रोपेलैंट इस्तेमाल करके इसे वीनस की ऑर्बिट में स्थापित किया जा सकेगा। हालांकि ISRO ने इस मिशन की टाइमलाइन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ISRO के अलावा NASA भी वीनस के लिए दो स्पेसक्राफ्ट भेजने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने वीनस के बारे में पता लगाने के लिए लगभग 1 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। इसी तरह यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने भी वीनस के लिए एक मिशन का ऐलान किया है। यूरोप का एनविजन वीनस की कक्षा में स्थापित होने वाला अगला ऑर्बिटर होगा।

 

Scroll to Top