ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की जानकारी हमें दें, दिल्लीवालों से अपील

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शनिवार को दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे यहां अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के बारे में जानकारी उन्हें दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

गुप्ता ने दावा किया कि दिल्ली में रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुसलमानों की समस्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली में इस समय करीब पांच लाख बांग्लादेशी और रोहिंग्या रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को राजधानी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की समस्या से निपटने के लिए आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के लोगों से अपील करते हैं कि वे उनके इलाके में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की जानकारी हमें दें। नगर निगम उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हम उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से भी संपर्क करेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) और उसके विधायक निजी हितों के चलते गैरकानूनी तरीके से रह रहे सभी रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का आधार कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र जैसे पहचान संबंधी दस्तावेज बनावाने के लिए काम कर रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इन सब लोगों के वोट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड बनाने व पेंशन लगवाने का काम कर रही है। मुझे सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो ने विधायकों की एक बैठक करके उनको यह निर्देश दिया है कि जहां  भी रोहिंग्या व बांग्लादेशी हैं, उन सबको तुरंत बिजली का कनेक्शन, पानी, राशन और बी जरूरी मदद तुरंत मुहैया करवाएं।

आम आदमी पार्टी ने इन रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुसलमानों को बचाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें दिल्ली सरकार और उनके विधायक अलग-अलग तरह से रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुसलमानों को संरक्षण देने के काम में लगे हैं।

Scroll to Top