तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने फिर दिल्ली आएगी पंजाब पुलिस

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  पंजाब के मोहाली की अदालत ने दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रवितेश इंद्रजीत सिंह की अदालत ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी को अगली सुनवाई पर बग्गा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है।

पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा के खिलाफ दर्ज आईपीसी की धाराओं- 153A, 505, 505(2), 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 मई 2022 की तारीख तय की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *