ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस प्रोजेक्ट से 114 गांवों को मिलेगा लाभ, परियोजना का निरीक्षण देखने पहुंचे सीएम योगी

ललितपुर  (मानवीय सोच) जल जीवन मिशन के तहत यूपी सरकार जमीनी स्‍तर पर तेजी से काम कर रही है। भूगर्भ जल को संजोने के लिए जहां गांव गांव में तेजी से तलाबों का जीणोद्धार और निर्माण किया जा रहा है वहीं योगी सरकार प्रदेश में तेजी से नए कूप, नए बांधों का निर्माण करा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को बुंदेलखंड का दौरा किया। उन्‍होंने आला अधिकारियों को जलजीवन मिशन की परियोजनाओं को समय से पूरा करने के आदेश दिए है। उन्‍होंने जनपद ललितपुर की 174.97 करोड़ की लागत वाले कचनौंदा बांध परियोजना का निरीक्षण किया। उन्‍होंने अधिकारियों को जलजीवन मिशन की परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निदेर्श दिए। सीएम योगी इस परियोजना की समयबद्धता को लेकर सख्‍त दिखे।

ललितपुर की 174.97 करोड़ की लागत वाले इस कचनौंदा बांध परियोजना से 1,45,324  जनसंख्‍या को सीधा लाभ मिलेगा। इसमें 25,504 गृह संयोजनों की संख्‍या है। ये परियोजना साल 2022 अक्‍टूबर तक पूरी होनी है। इस बांध की प्रस्‍तावित पाइपलाइन की लंबाई 564 किमी है। जिसमें 62 राजस्‍व ग्राम को लाभ मिलेगा। ललितपुर जल जीवन मिशन निर्माणाधीन परियोजना का सीएम योगी ने निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्‍होंने पुलिस लाइन पहुंच कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों के साथ जनपद में हुए विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक भी की। सीएम ने झांसी के गुलारा, बचौली व तिलैठा गर्वेमेंट वाटर सप्‍लाई स्‍कीम का भी जायजा लिया। इस प्रोजेक्‍ट के तहत 114 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें‍ कि ये प्रोजेक्‍ट जून में पूरा किया जाना है।

सीएम योगी ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पीताम्बरा माई के दर्शन किए। मुख्यमंत्री योगी पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने पीताम्बरा माई की पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सीएम के दतिया पहुंचे से पहले प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गईं थी। सीएम योगी के दतिया पहुंचने पर सरकार व संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे।

Scroll to Top