ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अशोक गहलोत के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली- नशीला पदार्थ खिलाकर

राजस्थान (मानवीय सोच)  एक बार फिर कांग्रेस के बड़े नेता के बेटे पर रेप का आरोप लगा है।इस बार आरोपों की जद में आए हैं गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोधी के बेटे रोहित जोशी। जयपुर की पीड़िता ने दिल्ली में रोहित पर रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे रोहित जोशी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता ने मारपीट कर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। गौरतलब है कि इससे पहले विधायक जौहरीलाल के बेटे पर भी रेप का आरोप लग चुका है।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने दर्ज शिकायत में कहा है कि रोहित जोशी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद रोहित 8 जनवरी 2021 को उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया था। जहां पर रोहित ने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। आरोप है कि पीड़िता के बेसुध होने पर उसके न्यूड वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए। नोर्थ दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर सवाईमाधोपुर एसपी को भेज दी है।

गर्भवती होने पर हो गया दोनों के बीच झगड़ा

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद 20 अप्रैल 2021 को रोहित जोशी अपने दोस्त मुस्कान के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और अपनी पत्नी बनाने की बात कही। पीड़िता के मुताबिक रोहित जोशी ने जल्द शादी का रिशेप्शन का आश्वासन दिया। 26 जून 2021 को आरोपी पीड़िता को मनाली ले गया। 11 अगस्त 2021 को पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने रोहित को दी तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पीड़िता का आरोप है कि 3 से 4 सिंतबर को रोहित ने दिल्ली के होटल सम्राट में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक  17 अप्रैल 2022 को फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता बोली- उसकी जान को खतरा है

पीड़िता का कहना है कि राजस्थान में उसकी जान को खतरा है। इसलिए उसने नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। क्योंकि राजस्थान में ये लोग शिकायत भी दर्ज नहीं होने देते। पुलिस दबाव में आ सकती थी। इसलिए शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई है। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने शिकायत सवाईमोधपुर एसपी को भेज दी है। क्योंकि पीड़िता की शिकायत के अनुसार 8 जनवरी 2021 को सवाई माधोपुर में ही रेप हुआ था।

Scroll to Top