ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लाउडस्पीकर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी कड़ी चेतावनी

यूपी  (मानवीय सोच) लाउडस्पीकर विवाद  के बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया है कि राज्य में अब तक 1 लाख से ज्यादा लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं. अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा नहीं लगने पाएं. झांसी में मुख्‍यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की और कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 1 लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए हैं.

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के परिसर के भीतर ही सीमित होने चाहिए, किसी भी पर्व-त्योहार का आयोजन सड़क पर नहीं होना चाहिए और इन आयोजनों से सामान्य नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए.

यूपी में लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगाए गए अवैध लाउडस्पीकर को हटाने और अन्य लाउडस्पीकर की आवाज को निर्धारित सीमा तक सीमित करने का अभियान पिछली 25 अप्रैल को शुरू हुआ था और एक मई तक चला.

लाउडस्पीकर हटाने में नहीं किया जा रहा भेदभाव

इससे पहले एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने लखनऊ में जारी एक बयान में कहा था कि अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर सभी धार्मिक स्थलों से बिना किसी भेदभाव के हटाए जा रहे हैं और ऐसे सभी लाउडस्पीकर को अवैध की श्रेणी में रखा गया है जिन्हें लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है. लाउडस्पीकर के सिलसिले में हो रही कार्रवाई के दौरान हाई कोर्ट के आदेशों को भी ध्यान में रखा जा रहा है.

मुख्‍यमंत्री योगी ने मंडल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था पर नाराजगी जताई. उन्होंने ललितपुर में हुई घटना को लेकर भी गहरा असंतोष जताया और एसपी से इस संबंध में जवाब तलब किया. उन्होंने देरी से की गई कार्यवाही पर भी सख्त नाराजगी जाहिर की.

उल्लेखनीय है कि ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र में तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा पिछले दिनों एक 13 साल की रेप पीड़िता के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया था. कथित तौर पर रेप करने के आरोपी निलंबित थाना प्रभारी निरीक्षक को गुरुवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने संबंधित अदालत में पेश किया जहां से उसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. अब तक इस मामले में एक महिला सहित सभी 6 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं.

 

Scroll to Top