ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘पृथ्वीराज’ के ट्रेलर लॉन्च में भावुक हुए अक्षय कुमार

नई दिल्ली (मानवीय सोच) अक्षय कुमार  की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा इसमें मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और मानव विज लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार इवेंट में इमोशनल हो गए और उन्होंने अपनी एक इच्छा जाहिर की। अक्षय का कहना है कि फिल्म पृथ्वीराज काफी ऐतिहासिक फिल्म है और इसमें उनकी वीर गाथा को दिखाया गया है। ऐसे में ये फिल्म हर बच्चे को देखनी चाहिए और पृथ्वीराज चौहान के बारे में जानना चाहिए।

अक्षय कुमार की है ये ख्वाहिश

अक्षय कुमार ने इवेंट में कहा, ‘निर्देशक साहब ने जब मुझे स्क्रिप्ट दी तो उन्होंने मुझे इसे आराम से पढ़ने को कहा था। तब मुझे पता चला कि पृथ्वीराज महान योद्धा थे और मैंने जब इनके बारे में इतिहास की किताबों में पढ़ा तो वहां पर उनके बारे में बस छोटा सा पैरा था। मैं चाहता हूं कि हर बच्चा न सिर्फ इस देश का बल्कि पूरी दुनिया का इस फिल्म को देखे और पृथ्वीराज के बारे में जानें। ये एक शैक्षिक फिल्म है और जब आप इसे देखेंगे तो आपको लगेगा कि इसे बच्चों को भी देखना चाहिए।’

सरकार से किया निवेदन

अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘मैं चाहूंगा कि बच्चा-बच्चा इस फिल्म को देखे और सरकार से भी निवेदन करूंगा कि इस फिल्म को स्कूलों में जरूर दिखाया जाये। हमारे इतिहास के बारे में बताया जाये कि क्या हुआ था कैसे हुआ था।’

अपनी मां की याद आ गई और वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘काश मेरी मां होती तो वह मुझे पृथ्वीराज बनता देख काफी गर्व महसूस करती। लेकिन वह नहीं देख पाई।’ अक्षय से पूछा गया कि क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे। इस पर एक्टर ने कहा, ‘मैं क्या दिखाना चाहूंगा उनको देखना होगा तो वह अपने आप ही देख लेंगे मैं कौन होता हूं दिखाने वाला।’ बता दें, फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में तीन अलग भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है।

 

Scroll to Top