ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ज्ञानवापी परिसर की तरह शाही ईदगाह के सर्वे की मांग पर टली सुनवाई

मथुरा  (मानवीय सोच)  श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मामले में ज्ञानवापी परिसर की तरह सर्वे के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। इस पर मंगलवार यानि आज होने वाली सुनवाई एक अधिवक्ता का निधन होने की वजह से टाल दी गई।

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से सटी शाही मस्जिद ईदगाह का वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तरह सर्वे कराने को लेकर आज अदालत में सुनवाई होनी थी। इस बीच एक अधिवक्ता की निधन होने की वजह से अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया, जिसके कारण ये सुनवाई टाल दी गई।

मथुरा बार एसोसिएशन के सदस्य बाबू लाल गौतम का निधन हो गया, जिससे अधिवक्ताओं में  शोक की लहर दौड़ गई। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिसके वजह से मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में होने वाली सुनवाई टाल दी गई।

बता दें मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण के वादी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने सुनवाई से एक दिन पूर्व अदालत को बनारस की न्यायालय का एक आदेश प्रेषित था। इसमें बनारस के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर द्वारा इसी प्रकार के एक मामले में 3 दिन के अंदर अधिवक्ता कमीशन द्वारा मामले की रिपोर्ट मांगने संबंधी आदेश किया गया।

जन्मस्थान प्रकरण के वादी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने अदालत से मांग की गई है कि मंगलवार को अदालत बनारस की न्यायिक अदालत की तरह ही इस मामले में भी अधिवक्ता कमीशन से जांच करा सकते हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा ईदगाह के प्रांगण से तथ्यों से छेड़छाड़ की जा रही है।

बता दें श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित 13 .37 एकड़ जमीन पर दावा पेश किया गया है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर शाही ईदगाह खड़ी है, उस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का मूल मंदिर था। जिसे औरंगजेब द्वारा तोड़कर ईदगाह तैयार की गई है और आज भी उसमें इस प्रकार के साक्ष्य मौजूद हैं जो उसके मंदिर होने की गवाही देते हैं।

Scroll to Top