ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निवेश प्रोत्साहन के लिए मुंबई में खुलेगा यूपी का कार्यालय

मुंबई (मानवीय सोच)   1.84 करोड़ की जनसंख्या में करीब 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें यूपी के लोगों की संख्या सर्वाधिक है। मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्टरी या मिल जैसे कई क्षेत्रों में यहां के लोगों का उल्लेखनीय योगदान है।

प्रदेश सरकार मुंबई में रह रहे यूपी के लोगों को अपने राज्य से जोड़ने के  लिए वहां एक कार्यालय खोलने जा रही है। इससे न केवल लोगों को अपने प्रदेश में निवेश करने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके हितों की रक्षा व उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रस्तावित कार्यालय के जरिए मुंबई में रह रहे यूपी के लोगों को प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बताकर उन्हें यहां उद्यम लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनसे विचार-विमर्श कर उनके लिए यहां एक अनुकूल व आकर्षक कारोबारी माहौल भी तैयार किया जाएगा। उन्हें यह बताया जाएगा कि यूपी में उनके उत्पादों या सेवाओं के लिए एक विशाल बाजार व मांग है।

उनके लिए यहां निवेश करना लाभप्रद होगा। अन्य कामगारों के लिए प्रस्तावित कार्यालय से उनके हित की योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे उनके लिए किसी संकट की स्थिति में यूपी लौटने पर उन्हें यहां उनके अनुभव व क्षमता के अनुरूप रोजगार मिल सके। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भी इसी प्रकार के कदम उठाए जाएंगे, जिससे उनके हितों की रक्षा की जा सके।

सबसे ज्यादा हैं उत्तर भारतीय
प्रवक्ता के मुताबिक मुंबई की 1.84 करोड़ की जनसंख्या में करीब 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें यूपी के लोगों की संख्या सर्वाधिक है। मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्टरी या मिल जैसे कई क्षेत्रों में यहां के लोगों का उल्लेखनीय योगदान है। उद्योग व स्टार्टअप के क्षेत्र में भी यूपी के लोग मुंबई में उल्लेखनीय कार्य रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी, फिल्म, टेलीविजन, मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनेंस, खाद्य प्रसंस्करण जैसे उद्योगों में भी यूपी के उद्यमियों का बड़ा योगदान है। असंगठित क्षेत्र में भी यूपी के कामगारों की बड़ी संख्या है।

Scroll to Top