ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा और RSS पर बरसीं सोनिया गांधी, कहा- अल्पसंख्यकों को दबा रही सरकार

उदयपुर (मानवीय सोच) कांग्रेस पार्टी राजस्थान के उदयपुर  में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है. यह शिविर आज से शुरू हुआ है. 13 मई से शुरू होकर 15 मई तक चलने वाले इस चिंतन शिविर में कांग्रेस के खराब हाल और नेताओं में बागी तेवर को लेकर चर्चा होगी. चिंतन शिविर के पहले ही दिन पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने संबोधन देते हुए मौजूदा सरकार पर हमला बोला.

भाजपा और RSS पर साधा निशाना

संबोधन के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी और उनके सहयोगियों ने पोलराइजेशन को सरकार में स्थायी बना लिया है. लोग डर और असुरक्षा के भाव में जी रहे हैं. अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं. सोनिया गांधी ने भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस की नीतियों के कारण देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उस पर विचार करने के लिए ये शिविर एक बहुत अच्छा अवसर है. ये देश के मुद्दों पर चिंतन और पार्टी के सामने समस्याओं पर आत्मचिंतन दोनों ही है. साथ ही यह हमारे सामने आने वाले कई कार्यों पर विचार-विमर्श करने का भी अवसर है.

‘अब समय है पार्टी का कर्ज उतारने का’

सोनिया गांधी ने संबोधन के दौरान कहा कि संगठन में ढांचागत बदलावों की जरूरत है. अभूतपूर्व परिस्थितियों का सामना अभूतपूर्व कदम उठाकर करना होता है. हम भी यही करने जा रहे हैं. इस बैठक के बाद बाहर एक ही संदेश जाना चाहिए कि संगठन की मजबूती, दृढ़ निश्चय और एकता का संदेश. हमें मिली नाकामयाबियों से हम बेखबर नहीं है. न ही हम कठिनाइयों के संघर्ष से बेखबर हैं. हमें उनका सामना करना है. हम देश की राजनीति में पार्टी को फिर उस भूमिका में ले जाएंगे, जो पार्टी ने हमेशा निभाई है. इन बिगड़ते हालात में देश की जनता हमसे उम्मीद करती है. हम यहां ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन हम यह तय करें कि यहां से बाहर निकलेंगे तब एक नए आत्म विश्वास, नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर निकलेंगे.

चिंतन शिविर में नहीं पहुंचे हार्दिक पटेल

कांग्रेस पार्टी का गुजरात में मोर्टा संभाल रहे हार्दिक पटेल इन दिनों पार्टी से खफा चल रहे हैं. पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें भी आ रही हैं. इस शिविर के माध्यम से पार्टी अपने नाराज चल रहे नेताओं से बात साधने की कोशिश में है, ऐसे में भी हार्दिक पटेल इस चिंतन शिविर में नहीं पहुंचे हैं. पार्टी की ओर से उन्हें शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था.

कुछ ऐसा है चिंतन शिविर का शेड्यूल

चिंतन शिविर के दूसरे दिन यानी 14 मई को सुबह 10:30 बजे चिंतन शिविर का कार्यक्रम ग्रुप संवाद के साथ शुरू होगा. उसके बाद दोपहर 2:30 बजे तक ग्रुप संवाद चलेगा. रात 8 बजे दूसरे दिन का कार्यक्रम समाप्त होगा. तीसरे दिन सुबह 11 बजे से बैठकें शुरू होंगी. विभिन्न प्रस्ताव चिंतन शिविर में पारित होंगे. दोपहर 1 बजे चिंतन शिविर में आए सभी प्रतिनिधियों के साथ ग्रुप फोटो सेशन होगा. तीसरे दिन दोपहर 3 बजे राहुल गांधी का भी संबोधन होगा. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा चिंतन शिविर में आए सभी नेताओं का धन्यवाद देंगे. शाम 4 बजकर 15 मिनट पर चिंतन शिविर का समापन हो जाएगा.

Scroll to Top