ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अहमदाबाद में तैयार होगा ‘गुजरात रण’ जीतने का प्लान

अहमदाबाद  (मानवीय सोच) उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर समाप्त हो गया है। इस शिविर के अंतिम दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे की योजना का पूरा खाका सामने रखा और कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ यात्रा शुरू होगी। उधर गुजरात चुनाव और इस बार कुछ नई चुनौतियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अहमदाबाद में ‘चिंतन शिविर’ लगाने का फैसला किया है।

रविवार से अहमदाबाद में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात इनचार्ज और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत बड़े नेता शामिल होंगे। गुजरात में छठी बार लगातार सरकार बनाने के लिए जरूरी नीतियों के लिए यह चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य होने की वजह से यहां का चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा का चुनाव है।

सूत्रों का कहना है कि इस महाबैठक में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं की जीत के आसार और उनको टिकट देने को लेकर चर्चा होगी। पांच बार से लगातार गुजरात में भाजपा की सरकार है। ऐसे में एंटी इनकंबेंसी फैक्टर से लड़ने के लिए भी तैयारी की जाएगी। वहीं बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें और रोजगार के मुद्दों से निपटने की रणनीति बनाई जाएगी।

बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार गुजरात में कांग्रेस को अहमद पटेल के बिना ही चुनाव लड़ना होगा। उनके निधन के बाद उनकी जगह किसी भी नेता का ले पाना मुश्किल है। वहीं बात करें अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल की तो कुछ दिनों से वह कांग्रेस पार्टी से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस के वोटबैंक में सेंध लगाना चाहती है AAP?
गुजरात में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी जोर आजमाइश करना शुरू कर दिया है। पिछले चार दशकों से यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्कर हुआ करती थी। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की फिराक में है। आम आदमी पार्टी खुद को कांग्रेस के विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। वहीं AIMIM भी गुजरात चुनाव में उतरने वाली है।

 

Scroll to Top