ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ज्ञानवापी मस्जिद केस: वकीलों की हड़ताल के चलते टली सुनवाई

वाराणसी  (मानवीय सोच) ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर वाराणसी कोर्ट में बुधवार को होने वाली सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट अब 19 मई को अगली सुनवाई करेगी। बतादें कि ज्ञानवापी प्रकरण की वादी महिलाओं ने मंगलवार को सिविल जज की कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर मस्जिद के वजूखाने में मिले शिवलिंग की मापी कराने की मांग की थी। यह भी गुहार लगाई गई थी कि शिवलिंग के उत्तर की दीवार और नंदी के सामने बंद तहखाने को तोड़कर कमीशन कार्यवाही पूरी कराई जाए। इस पर 18 मई को सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।

ये है पूरा मामला

वादिनी रेखा पाठक, सीता साहू व मंजू व्यास ने न्यायालय में दी गई अर्जी में बताया था कि सोमवार को मिले शिवलिंग के पूरब तरफ दीवार में दरवाजा है। उसे ईंट-पत्थर व सीमेंट से बंद कर दिया गया है। नंदी के भी सामने जो तहखाना है, उसके उत्तरी ओर दीवार से शिवलिंग को ढंकते हुए उसे ईंट-सीमेंट से घेर दिया गया है। उस घेरे को हटाकर कमीशन की कार्यवाही करायी जाय। वादियों ने कहा है कि शिवलिंग की लम्बाई, चौड़ाई व ऊंचाई की मापी आवश्यक है। यह भी कहा है कि मस्जिद की पश्चिमी दीवार के दरवाजे को खोलकर अंदर कमीशन की कार्यवाही कराई जाय। उधर, वजूखाना सील होने के बाद उसमें पल रहीं मछलियों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

वकीलों की हड़ताल से कामकाज ठप

वकीलों की हड़ताल के चलते बुधवार को प्रदेशभर में कानूनी कामकाज ठप हो गया। शासन के विशेष सचिव प्रफुल्ल कुमार के एक पत्र में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बुधवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। दूरदराज से आए वादकारी वापस लौट गए। वकीलों ने वाराणसी डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बनारस बार और सेंट्रल बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 20 मई को प्रदेश भर के अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे और हड़ताल पर रहेंगे। जिला न्यायालयों और जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में विशेष सचिव ने कहा है कि जो अधिवक्ता अराजक कृत्य को करते हैं। उनके बारे में शासन को सुचित किया जाए ताकि उनके ऊपर कार्रवाई हो सके। इसी मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

 

Scroll to Top