ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सलमान खान के नाम पर विदेश जाना चाहती थी जैकलीन फर्नांडीज

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तगड़ा झटका दिया है। मनी लॉन्ड्रिंस केस का सामना कर रही जैकलीन ने विदेश जाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी, लेकिन ईडी ने उनका झूठ पकड़ लिया। फिर क्या था जैकलीन ने अदालत में अपनी अर्जी ही वापस ले ली। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने खुद को सलमान खान के नेपाल में होने वाले इवेंट ‘द बैंग’ टूर का हिस्सा बताकर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी।

200 करोड़ की ठगी में ईडी महाठग सुकेश चंद्रशेखर की जांच कर रही है। इसी केस में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी है। आरोप है कि वो सुकेश की महिला मित्र हैं और सुकेश ने उन्हें 10 करोड़ के महंगे गिफ्ट दिए। अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने के बाद जैकलीन का पासपोर्ट जब्त हो चुका है और उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, जैकलीन ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में विदेश जाने की अनुमति मांगी लेकिन झूठ सामने आने के बाद अपनी अर्जी ही वापस ले ली।

जैकलीन ने अदालत में जमा किए पत्र में अंततराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कारों और अन्य महत्वपूर्ण इवेंट के नाम पर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। कहा कि उन्हे अबू धाबी, फ्रांस और नेपाल की यात्रा करने की अनुमति दी जाए।

अभिनेत्री ने अदालत को सूचित किया था कि उन्हें 17 से 22 मई तक IIFA के लिए अबू धाबी (यूएई) की यात्रा करने की जरूरत है। फिर कान फिल्म समारोह में भाग लेने के लिए फ्रांस और अंत में सलमान खान के इवेंट द-बैंग टूर में हिस्सा लेने के लिए 27 से 28 मई तक नेपाल जाना है। अदालत के कहने पर ईडी ने जैकलीन के बताए गए कारण की जांच की और पाया कि IIFA को जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है और वह नेपाल में दा-बैंग टूर का हिस्सा नहीं हैं। ईडी द्वारा अदालत को सूचित किए जाने के बाद जैकलीन के वकीलों ने आवेदन वापस ले लिया।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में, ईडी द्वारा उनके खिलाफ जारी एक लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जैकलीन फर्नांडीज को देश से बाहर जाने से रोक दिया था। हाल ही में ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

 

Scroll to Top