ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा का इस्तीफा, बोले- अधिकारी नहीं सुन रहे मेरी बात

उदयपुर  (मानवीय सोच) पट्टे नहीं देने को लेकर डूंगरपुर एमएलए गणेश घोगरा और अधिकारियों के बीच दो दिनों से गहमा-गहमी चल रही है। एक दिन पहले एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारियों को पंचायत भवन में बंद करने के बाद प्रशासन ने कांग्रेस एमएलए व उनके समर्थकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद एमएलए गणेश घोगरा ने विधायक पद से इस्तीफे का पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व जिलाध्यक्ष को भेज दिया है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और एमएलए गणेश घोगरा ने डूंगरपुर सर्किट हाउस में बुधवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोग पट्टे की मांग कर रहे हैं और अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। सभी के साइन होने के बावजूद लोगों को पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं।

घोगरा ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा ‘मैं डूंगरपुर से कांग्रेस का विधायक हूं। परंतु मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि इन पदों पर रहने के बावजूद मेरी बात को अनदेखा किया जा रहा है। मेरे विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी मेरी बात को सुनने को तैयार नहीं है। क्षेत्र की जनता के लिए उठाई जाने वाली आवाज को दबाया जा रहा है। इसिलए मैं विधायक पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ हालांकि उन्होंने इस्तीफे की कॉपी विधानसभा अध्यक्ष को नहीं भेजी है।

आपको बता दें कि सदर थाने में एसडीएम संजय सरपोटा ने विधायक गणेश घोगरा, प्रधानपति केवलराम, सरपंच पति राजेंद्र कुमार, गोकुल पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, मोहन पाटीदार, मुकेश पाटीदार, खेमजी, हुरजी, दिनेश, गौतम समेत 50-60 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

यह थी घटना : 

दरअसल मंगलवार शाम को सुरपुर ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों को पट‌्टे नहीं दिए जाने पर विधायक ने अधिकारियों को पंचायत भवन में बंद कर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए।

इस पर एसडीएम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग यहां जबरन गैर कानूनी तरीके से पट्टे देने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, घोगरा ने कहा था कि जिन पट्टों को देने पर विवाद हुआ, उनके आवेदनों पर पटवारी, गिरदावर, विधायक सभी के साइन हो चुके हैं। इसके बाद भी पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं।

 

Scroll to Top