ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन रहेगा जारी, कोई गरीब न हो प्रताड़ित : सीएम योगी ने दिए निर्देश

लखनऊ (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध संपत्तियों का बुलडोजर चला के ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई सिर्फ पेशेवर माफिया, अपराधियों पर हो, और किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण की समस्या को समाप्त करना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है और उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। सड़कों और किनारे बने अवैध स्टैंड को समाप्त करने के लिए कार्रवाई किये जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी गरीब को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न किया जाए। अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस तथा गरीबों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना अति आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया के खिलाफ एक्शन तो जारी रहेगा लेकिन इस प्रक्रिया में पहले गरीबों का विधिवत् पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।

इस तरह के अभियान चलाए जाने के दौरान किसी भी अधिकारी के विरुद्ध यदि किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ अनावश्यक प्रताड़ना की शिकायत आती है तो उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध संपत्तियों का बुलडोजर चला के ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई सिर्फ पेशेवर माफिया, अपराधियों पर हो, और किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा।

सड़कों पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए, और यातायात सुगम बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान भी कोई भी अनावश्यक और असंवेदनशील कार्रवाई मंजूर नहीं की जाएगी। सड़कों के किनारे पटरी व्यवसायियों के स्थान का चिह्नित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई तय स्थान के बाहर दुकान न लगाएं। व्यापारियों से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित कराएं कि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई न की जाए। यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध टैक्सी स्टैंड की समस्या का स्थायी समाधान करना भी स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Scroll to Top