दिल्ली के टॉयलट पर भाजपा नेता ने लगाया ‘ओरंगजेब मूत्रालय’ पोस्टर

नई दिल्ली (मानवीय सोच) भाजपा नेता आंचल शर्मा ने नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक शौचालय पर ‘औरंगजेब मुत्रालय’ का पोस्टर लगाया है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के अन्य शौचालयों में भी इसी तरह के पोस्टर लगाने का आग्रह किया। मामले में ट्वीट करते हुए भाजपा नेता ने इसे ज्ञानवापी केस से जोड़ा है।

अपने ट्वीट में भाजपा नेता आंचल शर्मा ने कहा, “मैं हिन्दू समाज के लोगों से निवेदन करता हूं कि जहां भी आपको शौचालय दिखे, उसका नाम ओरंगजेब मूत्रालय रखा जाए। जो काशी विश्वनाथ मंदिर में ओरंगजेब ने ज्ञानवापी में किया है। हमारे भोलेनाथ के शिवलिंग को 500 सालों तक बंद करके रखा। हिन्दू समाज अब उन्हें इसका उत्तर देने के लिए तैयार है।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को ज्ञानवापी केस पर बड़ा फैसला लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई वाराणसी जिला अदालत को ट्रांसफर कर दी है। साथ ही कहा कि ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग स्थान को सील करके सुरक्षित किया जाए और वुजु के लिए जिलाधिकारी कोई अन्य स्थान चयनित करे। साथ ही शीर्ष अदालत ने मस्जिद में लोगों को नमाज पढ़ने से न रोकने का भी आदेश दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *