ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की 61 नदियों का मनरेगा से होगा पुनरुद्धार

लखनऊ  (मानवीय सोच) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग ने बुंदेलखंड की 20 नदियों सहित 61 नदियों के पुनरुद्धार की योजना बनाई है। इस कार्य को एक साल के भीतर पूरा करने की रणनीति पर काम किया जाए। मौर्य बृहस्पतिवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में इस योजना की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विलुप्त होने के कगार पर पहुंच रही नदियों का पुनरुद्धार करना जल संरक्षण के दृष्टि से बहुपयोगी सिद्ध होगा और मनरेगा के माध्यम से अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। इस कार्य से पीने व सिंचाई के लिए पानी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसका कृषि, वानिकी आदि पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं इनके निकटवर्ती तालाब, पोखर भी इन नदियों के पानी से भरे जा सकेंगे।

समीक्षा के दौरान ग्राम्य विकास विभाग अधिकारियों ने बताया कि नदियों के पुनरुद्धार कार्य में आईआईटी कानपुर व वाराणसी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रुड़की और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से सलाह लेने की योजना भी बनाई गई है। अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने बताया  कि वर्ष 2018 से नदियों के पुनरुद्धार का कार्य किया जा रहा है। अब तक 2,618 किमी लंबाई में नदियों का पुनरुद्धार का कार्य कराते हुए 13,205 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।

Scroll to Top