ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लेडी डॉन बन फिरोजाबाद के युवक ने दी थी गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी

गोरखपुर (मानवीय सोच)  गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले की धमकी किसी महिला ने नहीं बल्कि फिरोजाबाद के सोनू नामक युवक ने दी थी। पुलिस की जांच में सोनू का नाम सामने आ गया है पर वह कई दबिश के बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इस बीच सोनू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पकड़े जाने की सूचना है। कैंट पुलिस अभी इसकी तस्दीक नहीं कर पा रही है कि उसे कहां की पुलिस ने पकड़ा है।

दरअसल, फरवरी के पहले हफ्ते में लेडी डॉन नामक एक ट्विटर हैंडल से गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले की धमकी दी गई थी। लेडी डॉन की ओर से एक के बाद एक कर तीन ट्वीट किए गए थे। पहले ट्वीट में लिखा था कि यूपी विधानसभा लखनऊ, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के लिए भी धमकी थी कि भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह मानव बम बनेगी। राशिद ने बम लगा दिया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। तभी फिर ट्वीट किया गया कि गोरखनाथ मठ में आठ जगह सुलेमान भाई ने बम लगा दिया है। मेरठ में दस जगह बम ब्लास्ट की बात लिखी गई। जब ये ट्वीट आ रहे थे तब मुख्यमंत्री गोरखपुर में ही थे लिहाजा यहां की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी।

ट्वीट के बाद धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर की। पता चला कि लेडी डॉन कोई महिला नहीं बल्कि पुरुष है उसका नाम सोनू है। तलाश में लगी टीम को उसकी लोकेशन फिरोजाबाद में मिला। करीब एक हफ्ते तक क्राइम ब्रांच की टीम फिरोजाबाद में डेरा डाले रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब सोनू के पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसी थाने में पकड़े जाने की सूचना है। हालांकि, गोरखपुर पुलिस अभी यह तस्दीक नहीं कर पा रही है कि वह किस थाने में और किस मामले में पकड़ा गया है। तस्दीक होने पर टीम उससे पूछताछ करने जा सकती है।

Scroll to Top