ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में बीच गंगा में पलटी नाव, छह डूबे

वाराणसी  (मानवीय सोच) सोमवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। बीच गंगा में नाव पलटने से छह लोग डूब गए। दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। एनडीआरएफ की मदद से तीन लोगों की लाश बरामद हो गई है। एक की तलाश की जा रही है। प्रभु घाट के ठीक सामने हुए हादसे में नाविक की भी मौत हो गई है।

बताया जाता है कि नाविक सहित छह लोग सवार थे। नाव में सवार फिरोजाबाद के टुंडला निवासी केशव ने बताया कि नाव में छेद था। पानी भरने से हादसा हुआ है। 5 दोस्त फिरोजाबाद के टुंडला से वाराणसी घूमने आए थे। सभी नाविक शनि की नाव पर सवार हुए थे। अचानक नाव डगमगाने लगी और पलट गई।

आसपास की नावों पर सवार लोगों ने दो लोगों को बचा लिया। कुछ लोगों को नाविक शनि ने बचाने की कोशिश की लेकिन एक साथ तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इससे अन्य के साथ वह भी डूब गया। हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के गोताखोर और जल पुलिस लापता हुए लोगों की तलाश में जुट गए। थोड़ी ही देर में नाविक शनि समेत तीन शवों को बरामद कर लिया गया।

पुलिस की मानें तो अभी तक ये बात सामने आ रही है कि नाव सवार सभी लोग शराब के नशे में थे। केशव और पवन को बचाया गया है। केशव ने बताया कि वह मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में पैंट्री कार का संचालक है।हादसे में नाविक शनि (55) समेत टुंडला के अनस (20) और इमामुद्दीन (30) की डेड बॉडी मिली है।

पुलिस का कहना है कि सभी के परिवार वालों से बात कर सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों के आने के बाद उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अभी लापता संजय (36) की तलाश चल रही है।

Scroll to Top