ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मध्य प्रदेश में शादी के एक दिन बाद महिला का अपहरण…..।

रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे गुना जिला मुख्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर रुठियाई इलाके में एक महिला का हुआ अपहरण। महिला शादी के एक दिन बाद अपने पति के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर से अपने मायके जा रही थी।

उनकी शादी एक दिन पहले शनिवार की रात को हुई थी। पुलिस की ओर से इस मामले की जांच जारी है। पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) दीपा दुबे के अनुसार यह घटना रविवार लगभग सुबह 9:30 बजे की है। आरोपियों ने पहले कार को चारों ओर से घेर लिया और चाकू से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद दूल्हे को बुरी तरह पीटा। फिर दूल्हे के सामने दुल्हन को एसयूवी(SUV) में लेकर भाग गए। एसडीओपी ने यह भी बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम ने दुल्हन को बचाया और सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। चार आरोपी तो इंदौर में मिले और एक देवास में। सभी आरोपियों की उम्र लगभग 20 साल है और यह सभी देवास के रहने वाले हैं। इनमें से अभी दो आरोपी फरार है। मामले के मुख्य आरोपी जिसका नाम आकाश बंजारा है। उसके पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो मिली है जिसका उपयोग वारदात में किया गया था। पुलिस उन आरोपियों की तलाश में अभी भी लगी हुई है और पुलिस का कहना यह भी है कि वे इस मामले की जांच गहराई से करेंगे।

Scroll to Top