ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, हुबली में रोड शो के दौरान पीएम के करीब पहुंचा एक शख्स

हुबली:  (मानवीय सोच)  कर्नाटक में गुरुवार को रोड शो कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. हुबली में रोड शो के दौरान PM के करीब एक शख्स पहुंचा, जिसे बड़ी चौकसी के साथ एसपीजी ने हटा दिया. घटना का वीडियो साममे आया है उसमें दिख रहा है कि रोड शो के दौरान एक शख्स भीड़ से निकलता है और हाथ में फूलों की माला लिए तेजी से पीएम मोदी की ओर बढ़ता है.

हालांकि, पीएम तक पहुंचने में वो सफल नहीं हो पाता है. पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी उसे रोक देते हैं. तब अन्य पुलिस जवान उसे खींच कर साइड कर देते हैं. हालांकि, इस बीच पीएम मोदी उससे फूल की माला ले लेने का निर्देश देते हैं. ऐसे में गार्ड शख्स से फूल माला लेकर पीएम मोदी को सौंप देते हैं.   

बता दें कि 29वें राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में हैं. यहां वे एक रोड शो कर रहे हैं. यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन में लगभग 30,000 युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है. पीएम मोदी के कार्यक्रम में आए युवाओं को संबोधित करेंगे. 

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रेलवे खेल मैदान में उद्घाटन समारोह हो रहा है. पांच दिवसीय उत्सव का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से किया जा रहा है. 

बता दें कि देशभर से 7,500 से अधिक युवा प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है, जहां वे विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान छात्र केंद्रित शासन और डिजिटल इंडिया, साहसिक खेल गतिविधियों, पारंपरिक खेलों की प्रदर्शनियों और प्रतिस्पर्धी सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे प्रासंगिक विषयों पर भी चर्चा होगी. 

Scroll to Top