ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुरुग्राम के मॉल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचा दमकल का अमला

गुरुग्राम:  (मानवीय सोच)    गुरुग्राम के ग्लोबल फोयर मॉल  में आज भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड  की कई गाड़ियां पहुंची हैं. गुरुग्राम में यह मॉल गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं. मॉल में आग कैसे लगी अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आग मॉल की पहली और दूसरी मंजिल पर सुबह करीब 4 बजे लगी. लोगों ने मॉल से धुआं निकलता देखा और मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियों ने दो सुरक्षा गार्डों को बचाया, जो छठी मंजिल पर फंसे हुए थे. मॉल के अंदर स्थित दो कार के शोरूम में भी धुआं फैल गया, लेकिन वाहनों को कोई नुकसान नहीं हुआ.

आग लगने के कारण मॉल के कुछ हिस्सों के शीशे टूटे हैं. आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को तुरंत लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहली मंजिल पर शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी होगी. 

आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले गुरुग्राम के सेक्टर-81 स्थित एक फर्नीचर मार्केट में आग लगने से दुकानें जलकर राख हो गई थीं. आग की लपटें दूर-दूर तक के सोसायटी से दिख रही थीं. करीब पांच घंटे के मशक्कत के बाद दमकल की सात गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया गया था. यह घटना सिकंदरपुर गांव के पास हुई थी.

Scroll to Top