ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिंदू लड़की को डरा-धमकाकर होटल में रेप कर रहा था मुस्लिम युवक

सीहोर  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के जवार में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक होटल के कमरे में युवती को डरा-धमकाकर उसका शोषण कर रहा था। पकड़े जाने के डर से उसने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवती के पैर में काफी चोटें आई हैं लेकिन युवक को होटल पहुंचे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के इंदौर-भोपाल हाइवे पर मेहतवाड़ा-जावर के बीच स्थित होटल में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती को धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। लोगों के होटल पहुंचने और पकड़े जाने के डर से उसने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे युवती घायल हो गई, लेकिन लोगों ने युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

दरअसल पूरा मामला जावर थाना क्षेत्र के मेहतवाडा जावर के बीच इंदौर-भोपाल हाइवे पर स्थित होटल अतिथि का है। यहां कुछ लोगों को जब ये भनक लगी कि होटल में एक युवक और युवती किसी गलत काम के उद्देश्य से आए हैं। तो क्षेत्र के नागरिकों ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि युवक भाग न सके। इस बात की खबर युवक तक भी पहुंची। फिर उसने युवती को होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे युवती घायल हो गई और उसके पैर में चोट आई। मगर युवक को होटल पहुंचे लोगों ने दबोच लिया और पुलिस को बुला लिया। 

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके घर में चार-पांच माह पूर्व भी गलत काम किया था। इसे लेकर वह उसे फोन पर धमकी देकर ब्लैक मेल कर था। शनिवार को युवक ने होटल बुलाया। नहीं आने पर परिवार को बता देने की धमकी दे रहा था। जावर टीआई मदन इवने ने बताया कि युवती जावर क्षेत्र की है। शनिवार को युवक डरा धमकाकर उसे इंदौर-भोपाल हाइवे पर स्थित होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सोहेल पिता फारूख खां उम्र 22 वर्ष निवासी अंबिकापुरी जावर के खिलाफ धारा 307, 376, 376(2 एन) 506 आईपीसी, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Scroll to Top