एक छोटी सी गलती पड़ेगी भारी, पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट से हो जाएंगे बाहर

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं. किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. हर किस्त में 2,000 रुपये दिये जाते हैं. अब तक किसानों के खाते में 13 किस्तें भेजी जा चुकी है.14वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं 

ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी होना अनिवार्य है अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.  लेकिन अभी भी आपके पास मौका है आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. इसके अलावा आप सीएससी सेंटर पर भी जाकर इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *