ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिश्तेदारी में आए युवक ने ढाई साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

मैनपुरी   (मानवीय सोच)  मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक ने रिश्तेदार की ही ढाई साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के लहूलुहान हालत में मिलने के बाद आनन-फानन परिजन अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां रिश्तेदार आया हुआ था। देर शाम आरोपी घर के बाहर खेल रही रिश्तेदार की ढाई वर्षीय पुत्री को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची खून से लथपथ मिली। बच्ची के साथ घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। 

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात ही आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कुछ देर बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।

आरोपी ने की गुमराह करने की कोशिश

ढाई साल की मासूम दुष्कर्म के बाद चीख रही थी, वहीं काफी खून भी बह रहा था, आरोपी से जब परिजनों ने बच्ची के खून निकलने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह गाड़ी से गिर गई है। जिस वजह से उसे चोट लगी है। इसके बाद आरोपी वहां से गायब हो गया, लेकिन जिला महिला अस्पताल में जब चिकित्सक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।  

आरोपी को दिलाएंगे कड़ी सजा

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने जो दुष्कृत्य किया है, उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास रहेगा। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट पेश की जाएगी, इसके अलावा प्रभावी पैरवी भी की जाएगी, ताकि अपराधी को न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने तत्परता के साथ गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

Scroll to Top