लखनऊ (मानवीय सोच) यू-ट्यूब चैनल पर हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो डालने के मामले में पुलिस ने यूट्यूब चैनल राउंड टू हेल के संचालक वसीम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नगर पंचायत ढकिया में उगाही के आरोप में एक यूट्यूबर को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया। इस दौरान घटना से अफरातफरी मच गई। गुरुवार दोपहर को ढकिया नगर पंचायत पहुंचकर यूट्यबू पर एक चैनल वाला युवक पहुंचा। चैनल का नाम लेकर मेडिकल स्टोर की वीडियो बनाने लगा। संचालक के पूछने पर उससे भारी रकम मांगनी शुरू कर दी। विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसे ग्रामिणों ने पकड़कर पीटा।
