ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन के चुनाव परिणाम के खिलाफ आज दिल्ली में प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन के चुनाव परिणाम के खिलाफ आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। हालांकि इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी है। इसके साथ ही प्रदर्शन में शामिल होने पंजाब और हरियाणा से आ रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर रोक लिया। इसके खिलाफ आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर आतिशी सौरभ भारद्वाज व तमाम नेता अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

बीजेपी दफ्तर की तरफ बढ़े केजरीवाल और भगवंत मान

सीएम केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बीजेपी पार्टी मुख्यालय की तरफ निकल गए। इस दौरान पुलिस की भारी तैनाती की गई। पुलिस ने कहा कि आप का प्रदर्शन गैरकानूनी है,तुरंत बंद कर दें। सड़क को खाली कर दें।

बीजेपी के पाप का घड़ा भर गया हैः केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। हम सुना करते थे कि भाजपा फर्जी वोट पड़वाती है लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके(भाजपा) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है।

केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे आप दफ्तर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आप दफ्तर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने वोटों की चोरी की। अगर पीएम नरेंद्र मोदी 2024 में चुनाव जीत गए तो इनका नाम नरेंद्र पुतिन हो जाएगा। वहीं भगवंत मान ने कहा कि अगर गड़बड़ी ही करनी है तो चुनाव क्यों करते हो, तानाशाही शुरू कर दो।

विधानसभा अध्यक्ष और डिप्टी मेयर नजरबंद

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल को घर में नजरबंद रखा गया है। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आप के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल को घर में नजरबंद कर दिया गया है।

पार्टी दफ्तरों में मल्टीलेयर बैरिकेडिंग

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी  और भाजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली में मल्टीलेयर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जहां आप चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी, वहीं भाजपा ने कहा है कि उसके सदस्य अरविंद केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करेंगे।

देश जानता है भाजपा ने की धोखाधड़ी

आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर आरोप लगाया कि देश जानता है कि बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैसे धोखाधड़ी की। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज बीजेपी कार्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन से पहले , हमारे विधायकों, पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर हिरासत में लिया जा रहा है। क्या बीजेपी अरविंद केजरीवाल से इतनी डरी हुई है कि वे यह विरोध प्रदर्शन नहीं होने दे रहे हैं?’

टीकरी बॉर्डर पर भी रोके जा रहे कार्यकर्ता

टीकरी बार्डर पर भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। हालांकि यहां पर आने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या काफी कम है।

पुलिसकर्मियों का कहना है कि किसी को भी रोका नहीं जा रहा है। ज्यादातर लोग बहादुरगढ़ से मेट्रो में सवार होकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्हें कैसे रोका जाए।

पुलिसकर्मियों का कहना है कि सिर्फ उन लोगों को रोका जा रहा है जो गाड़ी पर या तो झंडा लगाकर आ रहे हैं या उन्होंने गाड़ी पर कोई बैनर लगाया हुआ है।

पहले वोट चोरी किए अब…

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक केजरीवाल का दावा है कि पूरी दिल्ली में बैरिकेडिंग कर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी किए। अब इसके खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रही जनता को जगह-जगह दिल्लीभर में रोका जा रहा है।
आतिशी ने पूछा क्यों डरी हुई है भाजपा

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मेंत्री आतिशी ने कहा कि पूरी दिल्ली में भारी संख्या में बैरिकेड लगा दिए गए हैं। सैकड़ों की संख्या में पैरा-मिलिट्री फोर्स आप दफ्तर के बाहर तैनात है। आखिर भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणाम के खिलाफ प्रदर्शन से इतनी डरी हुई क्यों है ?

कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद क्या बोली पुलिस

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने सिंघु बॉर्डर पर 25 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वह सभी पार्टी के पंजाब और हरियाणा इकाई के कार्यकर्ता हैं।

पुलिस को शक है कि वह आज दिल्ली में होने वाले पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं। 25 के साथ ही कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी रोका गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है उन्हें वेरिफिकेशन के बाद बॉर्डर से आगे जाने दिया जाएगा।

 

Scroll to Top