बिजली कटौती को लेकर जन आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी

लखनऊ : (मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी में हो रही बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है। भीषण गर्मी से लोगों की जान जा रही है और प्रदेश सरकार जनता को बिजली नहीं दे सकी है। उन्होंने एलान किया कि आम आदमी पार्टी 22 जून को प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर जन आंदोलन करेगी और मांग करेगी कि प्रदेश में बिजली कटौती रोकी जाए।

आप नेता ने कहा कि गर्मी के कारण गोरखपुर में 133 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली देंगे। मैं कल सुल्तानपुर से आ रहा हूं वहां 10 घंटे बिजली नहीं आ रही है। उन्होंने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी
संजय सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को एक लाख कर्मचारियों की जरूरत है जबकि मात्र 34 हजार कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। गर्मी में जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य के बीच खींचतान होने की भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *