ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक

मुंबई  (मानवीय सोच)  आमिर खान की मां जीनत को हार्ट अटैक आया है। वह पंचगनी स्थित अपने घर पर थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। खबरें हैं कि आमिर खान दिवाली के मौके पर पंचगनी वाले घर पर ही थे। जब उनकी मां को हार्ट अटैक आया तो वह उन्हें लेकर ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए हैं। फिलहाल आमिर की मां की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अभी आधिकारिक जानकारी नहीं

आमिर खान और उनके परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया है कि आमिर की मां का इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है। उनकी नब्ज स्थिर है और इलाज के दौरान प्रतिक्रिया दे रही हैं। आमिर और उनके परिवार ने यह सुनिश्चित किया है कि अभी कोई भी जानकारी बाहर नहीं जाए। स्थिति को देखते हुए खान परिवार चाहता है कि जीनत के स्वास्थ्य लेकर अफवाहें ना फैलें।

फ्लॉप रही थी ‘लाल सिंह चड्ढा’

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर थीं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि ओटीटी पर इसे काफी देखा गया। फिल्म बायकॉट ट्रेंड को लेकर भी चर्चा में रही। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 100  करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई थी। 

Scroll to Top