कल से एक जुलाई तक यूपी में ‘बिजली खोजो अभियान’ चलाएगी आप

लखनऊ  : (मानवीय सोच) बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी कल सोमवार से पूरे प्रदेश में बिजली खोजो अभियान चलाएगी और दो जुलाई को प्रदेश भर में लालटेन जुलूस निकालेगी।

आम आदमी पार्टी के सांसद व नेता संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिजली कटौती को लेकर आंदोलन करेंगे। आम लोगों के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि उनके क्षेत्र में कितनी देर बिजली आ रही है इसे लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें और सीएम व पीएम को टैग करें।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी केंद्र की ओर से लाए जा रहे विद्युत उपभोक्ता अधिकार अधिनियम में संशोधन का भी विरोध करेगी। इसके तहत रात में बिजली की दरें 20 फीसदी तक महंगी करने की तैयारी है। आप यूपी में भी बिजली दरो में वृद्धि करने के प्रस्ताव का भी विरोध करेगी।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र और यूपी के बीच खींचतान के कारण यूपी की जनता भुगत रही है। मंत्री की एमडी और एमडी की मंत्री नहीं सुन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *