AAP का “महंगाई पर हल्ला बोल : महिलाओं ने किया लखनऊ में पैदल मार्च; पुलिस से झड़प

लखनऊ  (मानवीय सोच)  बढ़ती महंगाई के खिलाफ आप महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में पैदल मार्च कर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव के नेतृत्व में आप महिला कार्यकर्त्ता पत्रकारपुरम चौराहे पर एकत्रित हुए।

जहां उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस से नोकझोंक हुई, प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगाकर कार्यकर्ताओं को पत्रकारपुरम चौराहे से पहले ही रोक लिया।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव ने इस मौके पर कहा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आटा, दाल, सब्जी, तेल, घरेलू सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और दवाओं की कीमतें आसमान छू रही है. गरीब और जरूरतमंद जनता को दो वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो पा रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं का रसोई बजट गड़बड़ा गया है।

One Reply to “AAP का “महंगाई पर हल्ला बोल : महिलाओं ने किया लखनऊ में पैदल मार्च; पुलिस से झड़प”

  1. **prostafense**

    ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *