ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई आरती

महाशिवरात्रि का त्योहार आज पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, इस अवसर पर मध्य प्रदेश के महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर और ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

मंदसौर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, भोपाल के करीब भोजपुर शिव मंदिर, ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर और इंदौर के देवगुराड़‍िया मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। राज्य के सभी जिलों में शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इधर, उज्जैन के महाकाल मंदिर के साथ ही खंडवा जिले के ओंकारेश्वर, मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में रात से ही भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गई थी।

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह महापर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।

देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ!-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई आरती

महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती की गई। वहीं, श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम घाट पर पूजा और स्नान किया। इधर, अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों ने पूजा की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भक्तों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। इस दौरान श्रद्धालु महादेव के जयकारे लगा रहे हैं।

 

Scroll to Top