ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस सुरक्षा में कासगंज से जिला जेल लाया गया अब्बास अंसारी।

मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कासगंज से गाजीपुर जिला जेल लाया गया। मंगलवार की रात पौने आठ बजे कासगंज जेल से चला अब्बास अंसारी बुधवार की सुबह नौ बजे जेल पहुंचा। करीब 13 घंटे की यात्रा के बाद गाज़ीपुर जेल पहुंचा अब्बास दोपहर बाद पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने मुहम्मदाबाद जाएगा। जिला जेल पर सुरक्षा की दृष्टि से शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को उनके पिता मुख्तार अंसारी की याद में 10 अप्रैल को होने वाले ‘फातिहा’ समारोह में भाग लेने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि अब्बास अंसारी को पर्याप्त सुरक्षा के साथ पुलिस हिरासत में कासगंज जेल से उनके गृहनगर गाजीपुर ले जाया जाए और 13 अप्रैल तक कासगंज जेल वापस लाया जाए।
बता दें बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मुख्‍तार की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुख्तार की मौत का कारण हार्ट अटैक आया था। हालांक‍ि, परिजनों का आरोप है कि जेल में मुख्तार को स्लो प्‍वॉइजन दिया गया था, जो मौत का कारण बना।

Scroll to Top