ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पिता मुख्तार अंसारी कब्र पर फातिहा पढ़ सकेगा अब्‍बास अंसारी, सुप्रीम कोर्ट दी जमानत

अब्बास अंसारी के पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फाति‍हा पढ़ने वाली मांग की याच‍िका पर को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुना द‍िया है. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने अब्बास अंसारी को पिता मुख़्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने  के लिए सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट के फैसले के अनुसार, अब्बास 10 अप्रैल को मुख्तार अंसारी की कब्र पर फतिहा पढ़ सकेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है क‍ि पूरी सुरक्षा के बीच मे अब्बास अंसारी को ले जाया जाएगा. 10 अप्रैल को फतिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को वापस गाजीपुर लॉकअप में रखा जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा क‍ि 11 और 12 अप्रैल को अब्बास अंसारी अपने परिवार वाले से मुलाकात करेंगे. 13 अप्रैल को अब्बास अंसारी को वापस कासगंज जेल में लाया जाएगा. अंतरिम जमानत के दौरान अब्बास अंसारी कोई मीटिंग और कोई इंटरव्यू नही देंगा.

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा है क‍ि अब्बास को आज (मंगलवार) शाम 5 बजे से पहले कासगंज जेल से निकाल दिया जाए. इस दौरान वह कार्यक्रम अटेंड कर सकते है, लेकिन अपने घर पर शाम को रुक नहीं सकते है और शाम को लॉकअप में रहेंगे. दरअसल, हथियार लाइसेंस मामले में अब्बास अंसारी हिरासत में है.

उन्होंने अपने पिता की आजीवन कारावास की सजा के दौरान 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु होने के बाद अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल की. सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अब्‍बास अंसारी की तरफ से दलील देते हुए कहा था कि हमने इस मामले पर आज सुनवाई होनी है और हमने इस मामले में संशोधित याचिका दाखिल की है. वहीं यूपी सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल गरिमा प्रसाद ने अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा कि हम इस मामले मे अपना पक्ष रखते हुए कोर्ट की सहायता करेंगे.

योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्‍या कहा?
यूपी सरकार ने विरोध किया कहा कि अब्बास अंसारी के खिलाफ कई केस है और यह गैंगस्टर आरोपी है और जेल के अंदर से धमकी देता है. यूपी सरकार ने कहा कि अब्बास अंसारी गंभीर अपराधों में जेल के अंदर है. यूपी सरकार ने कहा हमारी जानकारी के मुताबिक, ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है.

Scroll to Top