ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ज्ञानवापी केस: अपनी दलीलों से चर्चा में रहे मुस्लिम पक्ष के अधिवक्‍ता अभयनाथ यादव का निधन

वाराणसी (मानवीय सोच) ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष के मुख्य अधिवक्ता अभयनाथ यादव (उम्र 60 वर्ष) का रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपनी दलीलों की वजह से वह लगातार चर्चा में बने हुए थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उन्हें सुबह से बेचैनी महसूस हो रही थी। रात करीब 10.30 बजे सीने दर्द उठा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अभय नाथ यादव वाराणसी के पांडेयपुर नई बस्ती के निवासी थे। पिछले 35 वर्षों से वकालत कर रहे थे। वह तीन वर्ष से अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की ओर से पैरवी कर रहे थे। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अभयनाथ यादव काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी प्रकरण में दलीलों के लिए जाने गए।

वह प्रकरण से जुड़े सभी केसों में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की ओर से पैरवी करते थे। वर्तमान में भी वह विभिन्न अदालतों में मूलवाद, शृंगार गौरी सहित करीब आधा दर्जन केस की पैरवी कर रहे थे। शृंगार गौरी मामले में उनकी दलीलें चर्चा में रहीं। ज्ञानवापी प्रकरण में शृंगार गौरी मेरिट केस में पर उन्हें चार अगस्त को कोर्ट में जवाब देना था।

मुस्लिम पक्ष से अदालत में वह अकेले दलीलें देते रहे। वह मिलनसार होने के साथ वाकपटु भी थे। केवल ज्ञानवापी ही नहीं, विभिन्न मुकदमों में दलीलों के कारण अधिवक्ता समाज में उनका सम्मान था। निधन की जानकारी पर रात में उनके आवास पर अधिवक्ताओं व विभिन्न समाज के लोग पहुंचने लगे। इसी वर्ष 21 जून को उन्होंने अपनी एक बेटी की धूमधाम से शादी की थी।

केस की तैयारियों को झटका 

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के सचिव एमएस यासीन सईद ने कहा कि अभयनाथ के असमय जाने से न केवल इस केस को झटका लगा है बल्कि एक वरिष्ठ साथी अधिवक्ता का साथ छूट गया है। ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। अब चार अगस्त को मुस्लिम पक्ष को अदालत में अपना प्रत्युत्तर पेश करना है।

अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कुछ दिन पहले जिला जज की अदालत में बहस पूरी करने के बाद मुझसे रुद्राक्ष की माला पहनने की इच्छा प्रकट की थी। दिवंगत अधिवक्ता अभयनाथ यादव के शोक संतप्त परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं।

वाराणसी की अदालत ने दिया था ज्ञानवापी के सर्वेक्षण का आदेश

बता दें कि वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी परिसर की ‘वीडियोग्राफी’ कर सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था और हिंदू पक्ष ने इस दौरान एक शिवलिंग मिलने का दावा किया था। हालांकि, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वह ढांचा वजू खाना में मौजूद फव्वारे का हिस्सा है।

Scroll to Top