गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत, पर अभी जेल

नोएडा  (मानवीय सोच)  ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को शुक्रवार को तीन मामलों में जमानत मिल गई है, लेकिन गैंगस्टर एक्ट में उसे जमानत नहीं मिली है। इसके चलते श्रीकांत को अभी जेल में ही रहना होगा।

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत त्यागी को आईपीसी की धाराओं 354, 420 और गाली-गलौज के मामले में जमानत मिल गई है। हालांकि, गैंगस्टर एक्ट केस में जमानत अभी नहीं मिली है। श्रीकांत के ऊपर चार मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें से तीन में जमानत मिल गई है। श्रीकांत त्यागी के वकील सुशील भाटी ने बताया गैंगस्टर एक्ट मामले में भी जल्द जमानत होगी।

गौरतलब है कि, नोएडा में 5 अगस्त को ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के मामले में नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त को सुबह मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खुद को भाजपा नेता बताकर रौब झाड़ता था श्रीकांत

बता दें कि, श्रीकांत त्यागी कथित तौर पर खुद को भाजपा नेता बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था, लेकिन महिला के साथ बदसलूकी के मामले में श्रीकांत त्यागी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उससे पल्ला झाड़ लिया था। स्थानीय भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने त्यागी के भाजपा सदस्य होने से इनकार किया था।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिनमें से एक में त्यागी महिला के खिलाफ कथित तौर पर गंदी-गंदी गालियां देने के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते और हाथापाई करते दिख रहा था। त्यागी ने महिला के पति के लिए भी कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *