ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वंदे भारत एक्सप्रेस का एसी हुआ खराब, यात्रियों ने किया बवाल

वीआइपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्री भी भीषण गर्मी का शिकार हो गए। शनिवार को अयोध्या से लखनऊ होकर आनंद विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी चेयरकार बोगी का एसी काम नहीं कर रहा था। ट्रेन लखनऊ पहुंची तो यात्रियों ने नाराजगी जताई। मौके पर पहुंची आरपीएफ से उसकी नोकझोंक भी हुई। करीब 20 मिनट की देरी से लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हो सकी। ट्रेन नंबर 22425 अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से शनिवार दोपहर 03:20 बजे रवाना हुई थी। इसकी बोगी सी-3 में शुरू से ही कूलिंग नहीं हो रही थी। यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से की। ट्रेन शाम 5:15 बजे लखनऊ पहुंची तो सुधांशु मिश्र सहित अन्य यात्रियों ने प्लेटफार्म पर उपस्थित आरपीएफ और अन्य कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में शुरू से ही दिक्कत थी। इस गडबड़ी को दूर नहीं किया जा रहा था। लखनऊ में यात्रियों ने सी-3 बोगी के गेट को बंद नहीं होने दिया। इस पर लोको पायलट ने यात्रियों को मनाने की कोशिश की। स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता मौके पर आए थे। उनके समझाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

Scroll to Top