यजदान अपार्टमेंट ढहाते समय हादसा ; आधा दर्जन दोपहिया वाहन मलबे में दबे

लखनऊ  (मानवीय सोच)  हजरतगंज स्थित यजदान अपार्टमेंट गिराते समय हादसा हो गया। बिल्डिंग का एक हिस्सा नीचे गिर जाने से करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन मलबे में दब गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर भी मलबे के नीचे दब गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के कारण एलडीए और ठेकेदार मौके से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *