ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममता बनर्जी के संरक्षण के कारण कानून प्रवर्तन एजेंसियों से भाग रहे आरोपी- अमित मालवीय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा नेता अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। वरिष्ठ टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत की है।

अमित मालवीय ने किया था दावा

दरअसल, अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिस पर एक्शन लेते हुए भट्टाचार्य ने यह शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, अपने पोस्ट में अमित मालवीय ने दावा किया था कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी, फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख, ममता बनर्जी के संरक्षण के कारण कानून प्रवर्तन एजेंसियों के चंगुल से भागने में कामयाब रहे हैं। साथ ही, उन्होंने लिखा, “संदेशखाली का डॉन होने का दावा करने वाला शाहजहां फरार है। यह ममता बनर्जी, जो पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री भी हैं, उनके संरक्षण के बिना संभव नहीं है।”

पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह

राज्य मंत्री भट्टाचार्य ने रविवार को मीडिया से कहा, “हमने एक शिकायत दर्ज की है और पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए मालवीय के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

भाजपा ने टीएमसी पर कसा तंज

इस बीच, पश्चिम बंगाल भाजपा ने सच्चाई को चुप कराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने की कोशिश के लिए टीएमसी की आलोचना की। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, “अमित मालवीय ने जो भी कहा है, वह पूरी तरह सच है। यह टीएमसी सरकार है, जो अपराधियों को बचा रही है और इस प्रवृत्ति के कारण राज्य में अराजकता फैल गई है।”

Scroll to Top