ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ अग्निकांड के बाद ताजनगरी में तेल माफिया के होटल पर कार्रवाई

लखनऊ (मानवीय सोच) आगरा के तेल माफिया मनोज गोयल का जीवनी मंडी स्थित होटल ताज-वे बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहा था। आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। अग्निशमन विभाग ने बृहस्पतिवार को होटल को निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को कर्मचारी से नोटिस भेजा। होटल कर्मी होटल में ठहरे लोगों से कमरे खाली कराकर ताला लगाने के बाद चले गए।
लखनऊ के होटल में अग्निकांड में चार लोगों की मौत के बाद अफसर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। आगरा में 90 होटल बिना आग से सुरक्षा इंतजाम के संचालित होते मिले हैं। इनको नोटिस दिए जा रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि होटल ताज-वे में टीम गई थी। होटल मनोज गोयल का बताया गया।

चार मंजिला होटल में एक कर्मचारी मिला, फायर एनओसी नहीं दिखा सका। आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। होटल को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। ऐसा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। होटल कर्मी को नोटिस रिसीव करा दिया गया।

ये मिली कमियां

  • फायर एक्सटिंग्यूशर : मानक के अनुसार नहीं। हौजरील : मानक के अनुसार नहीं।
  • डाउन कमर सिस्टम : नहीं लगा है।
  • छत पर टैंक : 25 हजार लीटर की क्षमता का होना चाहिए।
  • पंप : छत पर टैंक के लिए 900 एलपीएम क्षमता का होना चाहिए।
  • आटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम : जरूरत है।
  • आटोमेटिक स्प्रिंकलर एंड फायर अलार्म सिस्टम : जरूरत है।
  • मैनुअली ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक फायर अलार्म सिस्टम : जरूरत है।
  • एग्जिट साइनेज : जरूरत है।
  • निकासी की आवश्यकताएं : एक अतिरिक्त फायर एस्केप 1.25 मीटर चौड़ाई का निर्माण कराए जाने की आवश्यकता है। ग्लास खुलने वाले होने चाहिए। निकास मार्ग को अवरोध मुक्त रखा जाए।

500 वर्ग मीटर है प्लाट एरिया

होटल में भूतल, प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल है। जिसका प्लाट एरिया 500 वर्ग मीटर है। भूतल पर कवर्ड एरिया 450 वर्ग मीटर है। ऊंचाई 14 मीटर है।

 

नोटिस लेने के लिए फोन पर की थी बात

शुक्रवार दोपहर को अग्निशमन विभाग का कर्मचारी नोटिस देने होटल गया था। कोई कर्मचारी नहीं था। मनोज गोयल का नंबर लेकर बात की। नोटिस चस्पा करके जाने की बात कही। यह सुनकर नोटिस लेने के लिए एक व्यक्ति आया और वह नोटिस रिसीव करके चला गया। बताया गया है कि जिस समय कर्मचारी नोटिस देने पहुंचा। उससे कुछ देर पहले ही होटल में रीवा के छह लोग ठहरे थे। कर्मचारियों ने आनन-फानन में उनसे होटल खाली कराया।
Scroll to Top