ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्रीकांत त्यागी को शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

लखनऊ  (मानवीय सोच)  अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि नोएडा प्रकरण के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब उसको शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। फरारी के दौरान त्यागी को छिपाने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को नोएडा पुलिस द्वारा मेरठ में त्यागी की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने जहां एडीजी कानून व्यवस्था को बुलाकर त्यागी की गिरफ्तारी और उसके आगे की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।

वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीजीपी से मिलने के बाद एडीजी कानून व्यवस्था ने मीडिया को बताया कि पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी की वजह से त्यागी कहीं दूर भागने में नाकाम रहा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस के अथक प्रयासों से उसे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह आज शाम को 5 बजे मीडिया के सामने त्यागी की गिरफ्तारी के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने नोएडा पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब त्यागी के शरणदाताओं को चिह्नित करके उन्हे दंडित कराया जाएगा।

Scroll to Top