ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘पुष्पा: द रूल’ टीजर से एक्टर अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का धमाकेदार और मोस्ट एंटरटेनिंग टीजर आ ही गया। ‘पुष्पा’ के रोल में तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन होश उड़ाने वाले अवतार में नजर आ रहे हैं।

पुष्पा 2′ के टीजर में दिखा अल्लू अर्जुन का तांडव
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने आइकॉनिक किरदार ‘पुष्पा’ के रोल में लौट आए हैं। टीजर में उनका अंदाज राउडी लेकिन काफी अलग अंदाज नजर आ रहा है। कमरबंध, झुमका, घुंघरू और साड़ी पहने अल्लू अर्जुन तांडव करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। एक्टर को एक ऐसे लुक में देखा गया, जो आज से पहले कभी किसी फिल्म में नहीं देखने को मिला।
यूट्यूब पर ‘पुष्पा’ का जलवा
पुष्पा 2 के टीजर ने फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। उनका दावा है कि ये फिल्म सिर्फ हिट नहीं, बल्कि सुपरहिट होगी और बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। इसकी बानगी इसे मिलने वाले व्यूज से ही पता चल रही है। ‘पुष्पा 2’ के टीजर ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया। कह सकते हैं कि हाल फिलहाल में यूट्यूब पर ‘पुष्पा’ का ही जलवा है।

एक घंटे में टीजर को मिले इतने व्यूज
‘पुष्पा 2’ का टीजर अल्लू अर्जुन के बर्थ डे (Allu Arjun Birthday) पर सुबह 11.07 पर रिलीज किया गया है। मायत्री मूवी मेकर्स ने यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया है। एक घंटे के अंदर ही फिल्म के टीजर ने दो मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

टीजर में दिखी जथारा सीक्वेंस की झलक
टीजर में जथारा सीक्वेंस दिखाया गया है। जथारा को सम्माक्का सरलम्मा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाने वाला त्योहार है, जो कि तेलंगाना में सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल वहां चार दिन के आयोजन में वहां यह त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘पुष्पा: द रूल’ फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसकी डेट 14 अगस्त, 2024 है।

Scroll to Top